
नर्मदापुरम / सोहागपुर / शनिवार सुबह सांदीपनी स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। कुछ बच्चों को हल्की चोटें और खरोंचें आई हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सभी घायल बच्चों को फौरन सोहागपुर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। प्रशासन और पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है कि बस पलटने की मुख्य वजह क्या थी। हादसे के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

