
नर्मदापुरम / इटारसी थाना अंतर्गत दीवान कालोनी पुरानी इटारसी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए की चोरी कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि दीवान कालोनी निवासी ओमप्रकाश मालवीय ने रिपोर्ट लिखाई है कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने के जेवरात सहित 15 हजार रूपए नगदी लेकर चले गए। चोरी गई मसरूका कुल 60 हजार रुपए की है।इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

