
नर्मदापुरम / बड़ी पहाड़िया इटारसी मोड पर लगभग 1 सप्ताह से यह स्थिति है कि एक कॉलोनी नाइजर द्वारा स्वयं की कॉलोनी में निर्मित की जा रही एप्रोच रोड के कारण 2 लेन मार्ग को 1 लेन कर दिया गया है। टर्निंग होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। यह जिले का प्रमुख प्रशासनिक मार्ग भी है जिस पर आए दिन जिले के अधिकारियों की आवाजाही भी होती है, शासन प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

