दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रांतीय आव्हान पर महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए शासकीय नर्मदा महाविद्यालय से समूह में एकत्रित होकर बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए रैली निकाल कर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पुलिस में वेरिकेटिंग की थी । बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगें जिसमें कैंपस की स्वच्छता सफाई , हरा भरा कैंपस, स्वच्छ पेयजल की समूची व्यवस्था, स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय,छात्रों की लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं गर्ल्स कॉमन रूम सेनेटरी मशीन, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुगम व्यवस्थाएं, कक्षाओं में पर्याप्त बेंचडेक्स एवं उच्चतम प्रकाश व्यवस्था साइकिल व वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था सुचारू इंटरनेट एवं डिजिटल सुविधा उपलब्ध हो। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देना,विद्यार्थियों के लिए सहायता केंद्र की व्यवस्था , पुस्तकालय की पर्याप्त सुविधा व आधुनिकरण हो, प्रयोगशालाओं में उन्नयन एवं आवश्यक संसाधन, खेल सुविधाओं का विकास, स्वच्छ भारत एवं सुरक्षित महाविद्यालय परिसर हो, सीसीटीवी एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं महाविद्यालय में बने कॉमन रूम एवं विद्यार्थियों के लिए बैठने विश्राम की उचित व्यवस्था हो। सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले ने बातचीत कर ज्ञापन लिया। एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए विद्यार्थी परिषद यह मांग अगर पूरी नहीं होती तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ अभाविप करेगा । इस दौरान महेंद्र मालवीय, विभाग संयोजक मृदुल नाथ चौहान, जिला संयोजक हरदीप नागपाल, यशवंत दुबे, कुणाल सराठे, नगर मंत्री दिव्यांश शर्मा, इशिका मालवीय, यशवंत वर्मा, विवेक पटेल, राघव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए।

