
नर्मदापुरम / दिनांक 27/08/2026 गुरुवार को रक्षाबंधन त्यौहार के समय रोड व्यवस्था के दौरान SDOP जितेंद्र पाठक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला के निर्देशन पर SI संजय रघुवंशी, रेवाराम गायाकवाड, आर रितेश यादव के द्वारा राजस्थान मिष्ठान भण्डार इंदिरा चौक के मालिक नखत सिंह पिता भीम सिंह राजपुरोहित उम्र 57 वर्ष निवासी साकेत नगर नर्मदापुरम के द्वारा अपनी दुकान के सामने लोहे के टेबल लगाकर व्यवसाय कर सार्वजनिक रोड को बाधित करते हुए आम जनता का मार्ग अवरुद्ध कर लोगों का जीवन संकटापन्न करने से आरोपी के विरुद्ध धारा 285 बी एन एस की कार्रवाई करते हुए चार नग लोहे के टेबल जप्त कर आरोपी नखत सिँह के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध कायम किया गया है।

