दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा पहुंचे। यहां उन्होंने रक्षा सूत्र कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर और सीईओ हिमांशु जैन को रक्षा सूत्र बांधा। लगभग पचास छात्राओं ने राखी बांधी। इस दौरान कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति, स्कूल की प्राचार्य अर्चना मिश्रा, डीपीसी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी संस्कृत विषय के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे और निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में पदस्थ संस्कृत विषय के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

