दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में थाना देहात पुलिस द्वारा लागतार अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते मोपेड गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब पहाड़िया के पास देखी गई। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा एवं मोपेड पर रखी बोरियो की तलाशी ली गयी जिसमें 2 पेटी बियर एवं दूसरी बोरी में 4 पेटी देशी मदिरा प्लेन की होना पाया गया । गाड़ी की डिग्गी की तलाशी लेने पर डिग्गी में भी सफेद रंग की बोरी में अवैध देशी मदिरा प्लेन के क्वार्टर मिले। कुल शराब 69 लीटर कीमती करीबन 24200 रु एवं बिना नंबर की मोपेड एक्सेस कीमती करीबन 50,000 एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल कीमती करीबन 35,000 कुल 1,09,220 रुपए का सामान जब्त किया गया। आरोपी लखन उर्फ़ लक्की जाटव पिता कल्लू जाटव उम्र 21 वर्ष नि बालागंज ने शराब के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए, पूछताछ पर मेमोरेंडम लेख किये जाने पर लखन द्वारा बताया कि उसके द्वारा नितेश कुचबंदिया नि कचरा पट्टी खोजनपुर के कहने पर अलग अलग दुकान से इकट्ठी कर बेचने के लिए ला रहा था। जिस पर आरोपी लखन उर्फ़ लक्की जाटव एवं नितेश कुचबंदिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी लखन को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है, प्रकरण में मुख्य आरोपी नितेश कुचबंदिया फरार है, जिसकी गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना की गयी है। ज्ञात हो कि आरोपी नितेश कुचबंदिया पर अन्य थानों में भी आबकारी अधिनियम के तहत 8, हत्या का प्रयास 2, गृह भेदन 2, शासकीय कार्य में बाधा-1 एवं मारपीट -9 प्रकरण, इस प्रकार कुल 22 प्रकरण दर्ज है। इसमें सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात , उनि० सुखनंदन नरें, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रआर नवीन दुबे, राजेश जैन, महेंद्र सिंह धुर्वे, आरक्षक जितेन्द्र राजपूत एवं आर कपिल विश्वकर्मा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
:

