एसपी, एएसपी, एसडीओपी और डीएसपी यातायात सहित पुलिस टीम की कमान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर में नमामि देवी नर्मदे संस्कार कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था, अनुशासन एवं सामाजिक सद्भाव के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
पुलिस नेतृत्व एवं सुरक्षा प्रबंधन उक्त धार्मिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा, निरीक्षक हेमंत निशोद तथा यातायात निरीक्षक श्रीमती सुनीता पटेल के पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आयोजन के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा लगभग 80 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का बल तैनात किया गया। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल निरंतर मुस्तैद रहा तथा आयोजक समिति एवं आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर संपूर्ण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा गया। संबंधित अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन, पुलिस बल की सतर्क तैनाती, आयोजक समिति के सहयोग तथा नागरिकों की सकारात्मक सहभागिता से कांवड़ यात्रा पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति निर्मित नहीं हुई।

