
नर्मदापुरम / कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल में अभिषेक सिंह आयुक्त लोक शिक्षण एवं कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन कर रहे समूह द्वारा अभद्रता अशिष्ठता एवं हिंसा का प्रयास किया जिससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भारी असंतोष है। इससे शासकीय कार्यों में पूर्ण प्रावधान का वातावरण निर्मित हुआ। यह घटना हृदय को द्रवित करने वाली है। इससे शासकीय कार्य में व्यवधान निर्मित हुआ है वहीं लोक सेवक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं । परिणाम स्वरूप लोक सेवाओं के द्वारा एक सभा आयोजित कर घटना हेतु तीव्र आक्रोश व्यक्त एवं घटना की निंदा की गई। लोक सेवकों की कड़ी सुरक्षा हेतु, स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त संगठनो के द्वारा प्रांतीय आव्हान पर दिनांक शुक्रवार से मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य कार्यालयों में सविनय कार्य अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ कर आंदोलनकर्ताओं और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नर्मदापुरम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया ।

