नर्मदापुरम / जिले के माखननगर में अधिवक्ता संघ के चुनाव ऐतिहासिक रहे। सहसचिव को छोड़कर अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी तक निर्विरोध होने से यह चुनाव प्रदेश में ऐतिहासिक रहा। चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी रत्नेश दुबे ने बताया कि माखन नगर के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष हरगोविंद चौहान, उपाध्यक्ष राजेंद्र मेहरा, सचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश दीवान, ग्रंथपाल दीपक यादव एवं कार्यकारिणी सदस्य कोमल राणे, बलराम यादव, चक्रेश दुबे व मनोज परसाई पूर्व से निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए थे। आज सह सचिव चुनाव में तुलसीराम राजोरिया विजयी हुए। उन्होंने अधिवक्ता जीवनलाल साहू को 5 मतों से पराजित किया है। चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी रत्नेश दुबे द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने पर अधिवक्ताओं ने उनके प्रति आभार जताया है। अधिवक्ता संघ माखननगर की नवीन कार्यकारिणी नियुक्त होने पर जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के ग्रंथपाल सौरभ तिवारी, सहसचिव सीके कुरापा, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व सचिव मनोज जराठे, आशीष ठाकुर, अजय शर्मा, योगेश कुरापा, आदित्य तिवारी, प्रखर रावत, किशन मीना, मनीष शर्मा, योगेश पटेल, अनिल गौर, विष्णु पाल, प्रशांत राजपूत आदि ने बधाई प्रेषित की है।

