

नर्मदापुरम / श्रीराधा रानी महिमा मंडल द्दारा भव्य हरियाली का उत्सव आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि श्रीमती नीरजा फौजदार का तिलक लगाकर स्वागत श्रीमति सरिता बिहारी, सुषमा सोनी एवं शिवानी ने किया। साथ में सभी अतिथियों को आम का पौधा भेंट में किया। श्रीमति उषा गुप्ता को भी पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में अंजलि तिबारी, सुनीता तिबारी, ज्योति तिबारी, वनिता राजपूत, भारती चौकसे, अपूर्वा दुबे, अर्पिता शिवानी, वानी मिश्रा, सुनीता तिबारी के साथ साथ लगभग 70 महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कई गेम खेले गये जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए एंवं महिलाओं द्दारा नृत्य का आयोजन भी किया गया। सभी ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। सभी महिलाओ को सुहाग सामग्री प्रदान की एवं हमेशा सुहागन रहने की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ किया।

