दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज नर्मदापुरम।
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 2027 की हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। दसवीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक होगी। सुबह 8:00 बजे विद्यार्थियों को क्लास में पहुंचना होगा। वहीं 10वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम 11 से 30 जून तक होंगे । वहीं 12वीं के प्रैक्टिकल 1 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित कराए जा सकेंगे। हाई स्कूल की परीक्षा 24 फरवरी शुरू होगी 25 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पेपर होगा। 27 फरवरी को उर्दू , 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी , 12 को संस्कृत और 15 को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। वहीं 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी शुरू होगी 18 को उर्दू, 20 को संस्कृत, 22 को एनएसक्यूएफ, 23 को हिंदी , 26 को अंग्रेजी , 1 मार्च को इनफॉर्मेटिव प्रैक्टिकल, 3 मार्च को समाजशास्त्र, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र और अर्थशास्त्र, 8 मार्च को जीव विज्ञान, 11 मार्च को राजनीति शास्त्र , 23 मार्च को रसायन शास्त्र इतिहास 16 मार्च को गणित सहित अन्य विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। 17 मार्च को अकाउंटेंसी और 19 को भूगोल और क्राफ्ट प्रोडक्शन आदि की परीक्षा होगी।

