

नर्मदापुरम / बीते दिनों 5 अगस्त को ग्राम गोरतला पुलिस चौकी जोतेश्वर तहसील गोटेगाँव जिला नरसिंहपुर के निवासी की 8 वर्षीय नाबालिग़ पुत्री जो शासकीय प्राथमिक शाला गोरतला में कक्षा तीसरी मे अध्ययनरत थी। उसे स्कूल से अपाहरण कर अपराधी द्वारा बर्बरता पूर्वक अमानवीयता से दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। अंजुमन कमेटी इसकी घोर निंदा की एवं महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपकर दोषितों के फ़ासी की सजा की मांग की। इस अवसर प्रणाम प्रमुख रूप अंजुमन कमेटी अध्यक्ष जब्बार खान, फैज़ान उल हक़, गुलाम हैदर, रिज़वान खान, हबीब खान, शाकिर खान, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, नवीद कुरैशी, अलमास खान आदि उपस्थित रहे।

