

नर्मदापुरम / बोद्धिक दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था डॉ. ऐनीबेसेंट विशेष विद्यालय/आवासीय छात्रावास के दिव्यांगों छात्र-छात्राओं हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालय एवं आवासीय छात्रावास’ में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम बेहद आत्मीयता से मनाया गया। छात्रावास के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर एक भव्य तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा यात्रा स्कूल से शुरू होकर विद्यालय के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस स्कूल पहुंची। छात्र-छात्राओं द्वारा नारे लगाए गए, तिरंगा यात्रा में सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की संचालिका श्रीमती आरती दत्त, समिति सदस्य नोरेन्स चन्द्र दास एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों के इस निश्छल और देशभक्ति से भरे उत्साह ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

