दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
15 अगस्त पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल की गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सलामी ली। पुलिस बैंड के साथ परेड की गई। स्कूल के बच्चों ने पीटी की और इसके साथ पुलिस बल, एसएएफ, एनसीसी , होमगार्ड, स्काउट गाइड , रेड क्रॉस और पुलिस डॉग स्क्वॉड ने भी फाइनल रिहर्सल में हिस्सा लिया
। इसके साथ ही आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा और उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राउंड और व्यवस्थाओं का जायज भी लिया। गौरतलब है कि 15 अगस्त पर यहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और सांस्कृतिक गतिविधियां सहित झांकी आदि का प्रदर्शन भी होगा।

