

नर्मदापुरम / इटारसी / श्रावण मास को भोलेनाथ के अभिषेक के साथ ही श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित सावन के झूलों के लिए भी ब्रज से लेकर देश भर में जाना जाता रहा है। श्री राधे कृष्ण को समर्पित सावन के झूलों की इसी थीम पर नगर में भी मंदिरों, मोहल्लो, घरों में झूलोत्सव के साथ भक्ति रस से सराबोर भजनोत्सवों के आयोजन भी वैष्णव जन परिवारों की सहभागिता में किए जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में गुरुवार को श्रीमती रीटा चंद्रकांत अग्रवाल की मेजबानी में उनके निवास पर एक रंगारंग आयोजन किया गया। चांदी के झूले पर बाल कृष्ण और श्री राधा सुशोभित थे, जिनको बड़ी संख्या में उपस्थित मातृ शक्ति ने झूला झुलाया। करीब दो घंटे तक चले इस भक्ति उत्सव ने प्रसादी वितरण से विराम लिया।

