



नर्मदापुरम / मिसरोद / भारत की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 13 अगस्त को मिसरोद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भंडारी विवाह परिसर से हुआ। इससे पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया तथा अतिथियों का स्वागत किया गया, साथ ही स्वागत भाषण आयोजन समिति संरक्षक श्री राजेश गौर ने किया। यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदापुरम द्वारा चयनित नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी, जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा मिसरोद के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः भंडारी विवाह परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि पद्मश्री मोहन नागर, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, त्याग, शौर्य और गौरव का प्रतीक है। इसका सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सच्ची राष्ट्रभक्ति केवल तिरंगा हाथ में थामने तक सीमित नहीं, बल्कि धरती, जल, जंगल और पर्यावरण की रक्षा करना भी राष्ट्रसेवा है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान के साथ हमें अपनी धरती की आन भी बचानी होगी तथा युवाओं को स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। श्री नागर द्वारा नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किए गए एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आंबरी द्वारा बनाई सीड्स वॉल अध्यक्ष मुकेश गौर एवं सरपंच श्रीमती बैजन्ती चौधरी भेंट की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश गौर, मदन मोहन गुबरेले जनपद सदस्य मिसरोद, दीपेंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष डोलरिया, कौशलेश प्रताप तिवारी संभाग समन्वयक एवं श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र देशमुख, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार नामदेव सहित, शासकीय विद्यालय प्राचार्य कोरी, वंदे मातरम् विद्यालय से तेजराम गौर, नितिन साईं विद्यालय से नवीन गौर, आई सी सी विद्यालय से भगवान पटेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के मनोज गौर, मुकेश, हरिओम गौर, प्रवीण गौर, ओम प्रकाश गौर, श्रवण निमोदा, रामभरोसे कीर, राजेश गौर, राजेश मालवीय परामर्शदाता, सरपंच नीलेश गौर, नवांकुर प्रतिनिधियों में साहिल नरेंद्र पटेल एवं नवांकुर सखियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन आनंद कुमार नामदेव एवं मदन मोहन गुबरेले द्वारा कार्यक्रम आभार व्यक्त किया।

