


नर्मदापुरम / पूरे भारत देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान के आव्हान पर स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। आमजन में देश प्रेम का जुनून देखने को मिल रहा है। जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को सात रस्ता स्थित शहर कोतवाली से तिरंगा रेली निकाली गई। जिसमें एसडीओपी जितेंद्र पाठक एवं थाना प्रभारी गौतम सिंह बुंदेला भी मोटरसाइकिल चलाकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होकर वापस कोतवाली थाने आई। तिरंगा रैली में थाना कोतवाली, देहात थाना, महिला थाना की महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हुए।

