
नर्मदापुरम / शहर के देहात थाना में एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर अनाज मंडी परिसर में बिना प्रशासनिक अनुमति के क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने और उसमें बड़े स्तर पर सट्टेबाजी होने की आशंका जताई गई है। शिकायत राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी संस्था के संचालक रोहित सिंह पवार द्वारा देहात थाना प्रभारी को सौंपी गई है। शिकायत के प्रमुख बिंदु बिना अनुमति आयोजन ‘आजाद कप’ नाम से प्रचारित की जा रही, इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मंडी सचिव या किसी अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई है। मंडी नियमों का उल्लंघन मंडी अधिनियम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता के आयोजन का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। वर्तमान समय में मंडी परिसर में मूंग खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। भारी एंट्री फीस और सट्टेबाजी की आशंका प्रतियोगिता के नाम पर युवाओं से 4,100 रुपये प्रति टीम एंट्री फीस वसूली जा रही है। किसी शासकीय परिसर में इस तरह का व्यावसायिक आयोजन सट्टेबाजी की ओर इशारा करता है। सबूत संलग्न शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ आयोजकों के नाम और नंबर वाले प्रचार पोस्टर भी संलग्न किए हैं।
शिकायतकर्ता रोहित सिंह पवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आयोजकों को मंडी परिसर में प्रतियोगिता न कराने की कड़ी चेतावनी दी जाए अथवा उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

