

नर्मदापुरम / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का नर्मदापुरम द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के उपलक्ष में “उल्लास” एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में दिनांक 12.08.2026 से 14.08.2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के भवन में इस न्यायिक पदस्थापना पर पदस्थ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण के बच्चों हेतु सांस्कृतिक, मनोरंजक, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण संबंधी गतिविधियों का आयोजन निम्नानुसार किया जाना है।
दिनांक 12 अगस्त वुधवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिनांक 13 अगस्त को दोपहर 3 से दोपहर 4 बजे ड्राइंग एवं पेंटिंग का आयोजन किया जायेगा। सायं 5 बजे गायन, फेंसी ड्रेस, ढोलक, पोयट्री (कविताए) और 14 अगस्त को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायगा। दिनांक 14 अगस्त को सायंकाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम उक्त दिनांक को आरंभ न किया जाकर दिनांक 15 अगस्त को झण्डावंदन पश्चात् प्रारंभ किया जाएगा।

