

नर्मदापुरम / अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्यो द्वारा रसूलिया गेट नंबर 4 मंदिर परिसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नितिन बस्तवार, नगर अध्यक्ष गौतम दास बैरागी, नरेंद्र मालिया, संजय बाथरी, देवेंद्र साहू, गोलू मालवीय, तरूण, दीपू राजेश साहू उपस्थित रहे। अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्यो ने कहा कि आज हमारी पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए पौधारोपण की आवश्यकता है। हम सभी को अपने अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे बढ़ने तक देखभाल करना चाहिए।

