


नर्मदापुरम / विगत दोनों जिले में मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने उसका कोटा बढ़ाने खरीदी केंद्र की अव्यवस्था और खाद वितरण आदि की उचित मांगों को लेकर किसान आंदोलन में सिवनी मालवा के साथीगणों एवं अनेक स्थानों पर कांग्रेस के साथियों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। शासन से मांग करना आम नागरिकों का अधिकार है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे परंतु उसके बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई जो की पूर्णता गलत है। आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एवं जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा से मुलाकात की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि जिले में किसान अत्यंत परेशान है। कांग्रेस के साथियों की मांग उचित थी कांग्रेस के साथी शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे। उन पर दर्ज की गई एफआईआर तत्काल वापस होना चाहिए। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के ज्ञापन सौंपने के पश्चात पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे को आश्वस्त किया कि मामले की उचित जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के साथ ही जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सेन, नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे, सिवनी मालवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी, नर्मदापुरम नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, जिला कांग्रेस सचिव समित पटेल एवं अजय भाटी, ऋषभ पालीवाल, प्रांजल रघुवंशी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

