

नर्मदापुरम / शुक्रवार को जिला कॉंग्रेस कार्यालय में ग्राम नागपुर कला से शैलेंद्र चौरे (शेरु ) द्वारा काँग्रेस रीति नीति से प्रभावित होकर जिला काँग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डान पाण्डेय की उपस्थित में काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ज्ञात रहे की शैलेंद्र चौरे का पारिवार लगभग 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा रहा है। इस अवसर पर शैलेंद्र चौरे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जिला काँग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डान पाण्डेय की कुशल कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक बहुत उत्साहित है। उन्होंने ग्राम वासियों से प्रेरित होकर काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष ओम सेन, जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे, इंटक जिला अध्यक्ष शेख रमजान, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मालवीय, वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता खिलाड़ी भाट, जिला काँग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी, जिला कॉंग्रेस सचिव सुशील बस्तवार, नर्मदापुरम ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रकांत बहारे, केसला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बसंत आसरे, कांग्रेस नेता संतोष बामने, दीप कुमार चौधरी, गोविंद यादव, विनोद बामने, राजकुमार काकोडिया, देवेन्द्र काकोडिया, मयंक कलोसिया एवं पुनीत शर्मा आदि कोंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे । यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

