
नर्मदापुरम / 13 मध्य प्रदेश बटालियन से संबंध ट्रूप क्रमांक 13/13 समेरिटंस स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर के तहत एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्कूल के 2024-25 बेच के एनसीसी कैडेट्स को उनकी सफलता पर ‘ए’ सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव द्वारा स्कूल में चल रही एनसीसी गतिविधियों की जानकारी से हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत रही।एनसीसी आफिसर सेकेंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने इन कैडेट्स का परिचय देते हुए बताया आज जिन्हें ए प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं उसमें संस्था के सार्जेंट देवांश दीवान, एल सी पी एल अक्षांश तिवारी, आरडीसी कैंप, सी पी एल वत्सल पांडे एआईटीसी अमरकंटक एवं आईजीएसएससी ग्वालियर, सीपीएल वेदज्ञ भूषण शर्मा, युवराज यादव, एल सीपीएल अश्विन श्रोती, नैतिक ठाकुर एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप इंदौर, अरनब तिवारी एआईटीसी झारखंड राष्ट्रीय स्तर के कैंप अटेंड कर संस्था का नाम रोशन किया है। ए परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले इन सभी कैडेट्स को एक-एक कर मंच पर ‘ए’ प्रमाण पत्र सम्मानित अतिथियों द्वारा सौंपे गए। मुख्य अतिथि प्राचार्य श्रीमति प्रेरणा रावत ने कैडेट्स को अनुशासन, देशप्रेम और भविष्य में इसी प्रकार से ‘बी’ व ‘सी’ सर्टिफिकेट के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। कैडेट्स द्वारा शानदार मार्च पास्ट और अनुशासन का प्रदर्शन किया गया, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम में संस्था के उप प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी, इंचार्ज श्रीमती अंशु गौर विशेष रूप से उपस्थित रहे । मंच का संचालन रूपाली मैडम ने किया। अंत में सभी अतिथियों ने कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं अतिथियों का आभार सेकेंड आफीसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

