
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदापुरम द्वारा चयनित नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों तथा ग्राम पंचायत मिसरोद, रोजड़ा, शैल, आंवरी, नानपा एवं टिगरिया के संयुक्त जनसहयोग से 13 अगस्त 2026 को मिसरोद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार नामदेव ने बताया कि तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि पद्मश्री मोहन नागर, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा तथा जिला भाजपा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यात्रा को सफल बनाने के लिए आयोजन से जुड़े समिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया है।

