नर्मदापुरम / जिला कलेक्टर एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में दिनांक 11.08.2026 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संध्या राय के संयोजन मे रंगोली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य छात्राओं में तिरंगे के प्रति सम्मान और आदर की भावना का विकास करना और छात्राओं में देशभक्ति के भाव जागृत करना है। हमे सैनिकों और शहीदों की गाथाएॅ पढ़नी चाहिए,गुलामी से आजादी तक के सफर में करोड़ों देशवासियों ने कई सौ वर्षों तक बलिदान दिया है। उन्होंने तिरंगे के इतिहास के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी ।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ संध्या राय ने छात्राओं को बताया कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज के विविध रंग, साहस, बलिदान, शांति, समृद्धि, प्रगति और विकास के प्रतीक है। ये रंग हमें बताते है कि वैसे तो भारत देश शांति प्रिय देश है पर जब कोई भी देश भारत की आजादी और अस्मिता पर आँख उठाता है तो हम सभी देशवासी दुश्मन को छोडते नहीं है व देश के लिए खुद को समर्पित कर देते है ।
प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जी सी पांडे ने इस अवसर पर छात्राओं को नागरिक अधिकारो की जानकारी दी एवं कर्तव्यों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में 20 छात्राओं ने सिर्फ तिरंगे के रंगों को समाहित कर बहुत आकर्षक रंगोली बनाई ।जिसमें कीर्ति शर्मा, आध्या टंडन, प्रिया सोनी, पलक पटेल, संजना कहार की रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के हर घर तिरंगा अभियान की संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ.हर्षा चचाने, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.bपुष्पा दुबे, डॉ. भारती दुबे, डॉ. श्रुति गोखले, डॉm रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. मनीषा तिवारी, कु. श्वेता वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी इकाई 1 सुश्री काजल बाथरे एवं इकाई 2 सुश्री पूजा गोस्वामी, महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

