
नर्मदापुरम / राठौर समाज द्वारा 13 अगस्त को शिरोमणि राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 10 बजे से संत शिरोमणि राम जी बाबा समाधि पर पूजा अर्चन कर चल समारोह निकाला जाएगा। जो सतरास्ता, अमर चौक, श्री राम चौक, झंडा चौक से होता हुआ जगदीश मंदिर धर्मशाला पहुंचेगा। यहां बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पढ़ाई में अव्वल बच्चों को पुरूस्कृत कर भोजन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा । क्षत्रिय राठौर संघ की अध्यक्ष एडवोकेट दीप्ति राठौर द्वारा बताया गया कि शिरोमणि राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय राठौर संघ के वरिष्ठ ओम प्रकाश राठौर, विनय, विवेक (चिन्टू), जगदीश, लोकेश, देवेंद्र, अजय, हितेश, हेमंत (भोला), नरेश (पप्पू), योगेंद्र महिला मंडल पूनम राठौर, पूजा राठौर, भारती राठौर, संगीता राठौर, प्रियंका राठौर, नेहा राठौर, कंचन राठौर, शिवानी राठौर, ज्योति राठौर एवं समस्त राठौर समाज द्वारा 11अगस्त को हारे के सहारा बाबा खाटू श्याम जी का कीर्तन किया जायेगा। जो रात 7 बजे से श्याम प्रभु की इच्छा तक जारी रहेगा ।
स्थान- आर आर गार्डन लोक सेवा केंद्र के पास नर्मदापुरम में रखा गया हैं।
समाज के वरिष्ठ ओमप्रकाश राठौर द्वारा सभी धर्मप्रेमियों को कहां है कि 11 अगस्त को होने वाले बाबा श्याम के कीर्तन मे सभी सादर आमंत्रित हैं। बाबा के कीर्तन में उपस्थित होकर कीर्तन का आनंद लें।

