
नर्मदापुरम / हरदा जिले में कोतवाली थाना में पदस्थ रहने वाले सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद दुबे के साथ विदिशा निवासी एक युवक ने भरोसे में साइबर ठगी कर 4,36,000 रूपए अपने खाते में डलवा लिए। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद दुबे निवासी बांके बिहारी निलय कालोनी की रिपोर्ट पर विदिशा निवासी आरोपी युवक सोनू प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मामला इस प्रकार से है कि फरियादी गया प्रसाद दुबे ने पुलिस में की गईं शिकायत में लिखा है कि वह सउनि के पद पर कोतवाली हरदा मैं पदस्थ है। दिनांक 24/8/2025 को उनका एक्सीडेंट हो जाने से राइट साइड के कूल्हे एवं लेफ्ट साइड की जांग की हड्डी फैक्चर होने से दिनांक 2/9/2025 को एम्स हॉस्पिटल भोपाल में ऑपरेशन किया गया था। दिनांक 4/11/2025 को राइट साइड के कूल्हे की हड्डी डिसकिलोकेटेड होने से सीमेंटेड प्लांट पर मैं दिनांक 19/11/ 2025 से 05/01/2026 तक बांके बिहारी निलय कॉलोनी नर्मदापुरम में अपने साले के घर पर रहा । इस दौरान उनके पास कोई सहारा नहीं था। तब मल्टी होम केयर (सर्विस) भोपाल के मनोज सूर्यवंशी एवं अमित सेन से मेरे दामाद मोनार्च का संपर्क हुआ और मल्टी होम केयर (सर्विस) द्वारा सोनू प्रजापति पिता कोमल प्रसाद प्रजापति उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्रमांक 20 मोहनगिरी गली नंबर 03 ट्रैक्टर ऑफिस के पास विदिशा थाना सिविल लाइन विदिशा को मेरी देख रेख करने लगाया गया था। श्री दुबे ने बताया कि उनके हाथ पैर काम नहीं करने से उसी केयर टेकर के भरोसे पर उनके द्वारा प्रत्येक जरूरत के काम कराए जाते थे बैंक एटीएम यूनो बैंक आदि सभी के लिए मेरा मोबाइल भी वह उपयोग करता था। मैं कहीं भी जाने आने में असमर्थ था दिनांक 05/01/ 2026 को एडमिट होकर टोटल हिप रिफ्लेक्समेंट का ऑपरेशन कराया जाना था ।इसके लिए उन्होंने एसबी आई अकाउंट में करीब 4,50,000 रुपए रखे थे। मैं बेड पर पड़ा रहने के कारण मोबाइल भी चेक नहीं कर पता था। इसका लाभ उठाकर सोनू प्रजापति ने मेरे साथ अमानत में खयामत कर 20 दिसंम्बर 2025 से लेकर 05 जनवरी 2026 तक मेरे एसबीआई एकाउंट 109025 30451 के 4,36,000 रूपये की राशि मेरे मोबाइल से उसके स्वयं के पंजाब नेशनल बैंक विदिशा के अकाउंट में समय-समय पर ट्रांसफर कर अमानत में खयानत कर ली और रुपयो का उपयोग भी कर लिया। जब दिनांक 08/01/ 2026 को मेरे हिप रिफ्लेक्समेंट हेतु एम्स अस्पताल में राशि जमा करनी थी, तब मेरे बैंक अकाउंट में पैसा नहीं था। सोनू प्रजापति ने मेरे बैंक के अकाउंट से मेरे ऑपरेशन की राशि अमानत में खयानत कर ली गई है। इस गंभीर मामले में सहायक उपनिरीक्षक गयाप्रसाद दुबे द्वारा सोनू प्रजापति एवं मल्टी होम केयर कंपनी की रिपोर्ट देहात थाने में की गईं है। देहात थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी सोनू प्रजापति विदिशा निवासी के खिलाफ अपराध क्रमांक 500/26 धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

