
नर्मदापुरम / इटारसी / नगर के 12 बंगले क्षेत्र में स्थित वेंकटेश नगर मे किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में चोरों ने नगदी सहित अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि वेंकटेश नगर निवासी सोनू जाटव जो कि किराए के मकान में रहते है। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने के मंगल सूत्र का पेडल, चांदी की चैन, मोबाइल चार्जर सहित 20,500 रूपये नगदी चोरी कर भाग गए। चोरी लगभग 79,700 की हुई। पुलिस ने फरियादी सोनू जाटव की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

