
नर्मदापुरम / पुलिस के सायबर से बचने के जागरूकता अभियान के बाद भी जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, रोजाना साइबर ठगो के द्वारा लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी की जा रही है । नर्मदापुरम जिले में रोजाना 2 से 3 मामले साइबर ठगी के सामने आ रहे हैं। लगातार हो रहे साइबर फ्रॉड के मामलों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। साइबर फ्रॉड के पुराने मामले अभी निपटे भी नहीं थे कि नित्य नए मामलों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि देहात थाना अंतर्गत हनुमान नगर रसूलिया निवासी सौरभ कुमार राठौर के मोबाईल पर गूगल साफ्टवेयर अपडेड दिखा फिर हैग हो गया, मोबाईल चालू करने पर गूगल प्ले गिफ्ट कार्ड वाउचर खरीदन बताया एवं इस दौरान कुल 145000/- खाते से गायब हो गए। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने फरियादी सौरभ राठौर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएन एस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वही इटारसी थाना अंतर्गत मालवीयगंज निवासी महेंद्र चौरे के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 27,000 रुपए उड़ा दिए।जिस पर इटारसी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसके अलावा पथरौटा थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी इटारसी निवासी ओमप्रकाश जाटव के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेईमानी से छलपूर्वक कुल 2,03,500/-रुपये गायब कर दिए गए। जिस पर पथरौटा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि कोई भी मो. पर आई अनजान फाइल को क्लिक न करें ना ही को अपनी कोई जानकारी साझा करें।

