
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ओन्ली घाट में जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक प्रेम शंकर वर्मा, महिला बाल विकास विभाग और विभाग की कमिश्नर श्रीमती निधि निवेदिता नर्मदा पुरम, जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पारीक, जनपद अध्यक्ष रेनू मोगन सिंह मंडलोई, एसडीएम विजय राय एवं अनेक गांव से पधारे जिला अधिकारी प्रशासनिक कार्य कार्यालय से पधारे सभी पद अधिकारी एवं आसपास के गांव से पादरी, समस्त नागरिक, महिला शक्ति सभी ने मां नर्मदा के तट पर 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान में मूल्यनिष्ठ एवं नशा मुक्त जीवन शैली के प्रति जन जागरण जन भागीदारी तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहित ब्रह्माकुमारी संस्थान से पधारे, वरिष्ठ राज्यों की शिक्षिका सविता, आशा, गुंजन ने मिलकर नशे के दुष्परिणाम सबके सामने रखें। ब्रह्म कुमार पवन ने सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। इस नशा मुक्ति कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। प्रशासनिक, राजनीतिक, धार्मिक सभी वर्गों ने लाभ लिया और सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि नशा मुक्ति गांव हो, हमारा नशा मुक्त देश हो, हमारा नशा मुक्ति परिवार हो हमारा।

