
नर्मदापुरम / सामान्य वनमंडल के सोहागपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमंत शर्मा और उनकी टीम ने विगत दिनों कूकरा के पास से एक सागौन तस्कर को मोटर साइकिल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। बताया जा रहा है कि कूकरा निवासी एक आदिवासी युवक को रेंजर हेमंत शर्मा ओर उनकी टीम ने गस्ती के दौरान मोटर साइकिल पर सागौन का लट्ठा ले जाते पकड़कर कार्रवाई की है।

