मीनाक्षी के पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा गली में हुई वारदात
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात बढ़ रही है। शनिवार को मीनाक्षी चौक के पास बैंक ऑफ़ बड़ोदा गली के पास वाली गली में गैस डिलीवरी करने वाले वाहन से सिलेंडर चोरी करने वाला बदमाश सीसीटीवी में कैमरा हो कैद हो गया और उसका वीडियो वायरल हो गया।अविरत गैस एजेंसी से ऑटो से गैस सिलेंडर डिलीवरी की जा रही थी। डिलीवरी बॉय घर में गैस डिलीवर करने पहुंचे और वाहन सड़क पर खड़ा था । एक युवक आया उसने आसपास देखा और वाहन से एक गैस सिलेंडर उठाकर मोटरसाइकिल में रखकर रफू चक्कर हो गया । यह पूरी वारदात वहां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाश पुलिस लाइन तरफ भाग गया । अब इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई जा रही है। इसके पहले भी ग्वालटोली के फूल बगीचा से भी फरवरी माह में अविरत गैस एजेंसी के ऑटो से बदमाश टंकी चुरा ले गए थे। इसको लेकर कोतवाली में मामला दर्ज भी कराया गया था। वही रसूलिया सहित अन्य जगहों पर भी मोटरसाइकिल से गैस की टंकी चुराने वाली वारदात हो चुकी है। गैस टंकी डिलीवर करने वाले वाहन चालकों और डिलीवरी बॉय ने पुलिस से मांग की है कि इस गिरोह को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

