
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव मधुसूदन यादव एवं सोहागपुर विधानसभा प्रभारी कवींद्र रघुवंशी की सहमति से सुहागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुधीर ठाकुर ने सुहागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई एवं वरिष्ठ जन द्वारा कहा कि इन सभी के मनोनयन से संगठन मजबूत होगा एवं आप अपनी जिम्मेदारी का पालन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा दी गई।

