
पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए उन्तालीस हितग्राही मूलक एवं एक सामुदायिक निर्माण कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन श्रीमती जसोदा बाई की अध्यक्षता में किया गया।
सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में जिला पंचायत द्वारा चिन्हांकित किए गए विलेज रिसोर्स पर्सन सविता मालवीय द्वारा पंचायत रिपोर्ट कार्ड का वाचन कर ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पंजीकृत परिवारों की संख्या वितरित जॉब कार्ड का विवरण सामाजिक अंकेक्षण अवधि में संपन्न कार्यों की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया विलेज रिसोर्स पर्सन सविता मालवीय ने किए गए कार्यों की सूची का वाचन कर ग्रामीण जनों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-2026 में हितग्राही मूलक कार्य जिनमें सैंतीस प्रधानमंत्री आवास दो खेत तालाब निर्माण एक डगवेल रिचार्ज फिट की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया।
विलेज रिसोर्स पर्सन सविता मालवीय ने ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में बताया कि इन निर्माण कार्यों पर वर्तमान अवधि तक राशि सात लाख इक्यानवे हजार तीन सौ उन्तालीस रुपए का व्यय हुआ है वर्ष के दौरान बारह कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। तथा अठाईस कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है।प्रपत्र दो का वाचन कर कुशल एवं कुशल मजदूरी पर व्यय किए गए राशि से ग्रामीण जनों को अवगत कराया गया।
ग्राम सभा में ग्राम सभा की नोडल अधिकारी पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती निर्मला पटेल विकास खंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे, ग्राम रोजगार सहायक भैया पटेल, नन्ही बाई अहिरवार, उमा बाई, रुक्मणी बाई, रोहित, जानकी बाई, राखी बाई, राहुल, मोनू, श्याम सिंह, अशोक कहार, बिजन बाई, कुसुम बाई, विलेज रिसोर्स, पर्सन नसरीन खान, मनोरमा सोनी, प्रीति सराठे, निर्मला बाथरे, अनीता विश्वकर्मा, ग्राम संपरीक्षा समिति सदस्य, आशा उषा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित ग्रामीण जन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में सरपंच प्रदीप मेहरा, सचिव नरेंद्र ठाकुर, कार्यवाही लेखिका शिक्षिका हेमलता ठाकुर अपने कर्तव्य से अनुउपस्थित रही। जिन पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किए जाने की मांग की। ग्राम सभा में ग्रामीण जनों को बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा सामाजिक अंकेक्षण कार्य हेतु निर्माण कार्यों की नस्तियां कार्य पर खर्च की गई राशि के ई-मस्टरोल कार्य की माप पुस्तिकाएं सेवन रजिस्टर सहित ग्राम पंचायत स्तर पर संधारित होने वाले अभिलेख तथा कराए गए निर्माण कार्यों के कार्य स्थल का भौतिक सत्यापन ग्राम पंचायत एजेंसी के द्वारा नहीं कराया गया। ऑडिट टीम के मेम्बरो द्वारा ही ग्रामीणों के सहयोग से आडिट कार्य पूरा किया गया है अंकेक्षण के दौरान तालाब निर्माण के हितग्राही रोहित पिता ग्यारसी ने मजदूरी राशि प्राप्त न होने की आपत्ति दर्ज कराई है जिसे ग्राम सभा की कार्रवाई में लिपिबद्ध किया गया है।

