नर्मदापुरम / बनखेड़ी तहसील के ग्राम निबोरा में जो जनपद अध्यक्ष बनखेड़ी का गांव है। ग्राम निबोरा और ग्राम करपा को जोड़ने के लिए ओल् नदी पर पुल बनाया गया है। उसका लोकार्पण समारोह आज आयोजित किया गया था। जिसमें स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी भी उपस्थित थे। उसमें स्वागत द्वार पर बनाए गए राष्ट्रीय ध्वज एक उल्टा बना है और एक ध्वज सीधा बना है। जब बड़े-बड़े नेता एवं अधिकारी इस कार्यक्रम में थे तो उनका इस ओर ध्यान क्यों नहीं गया। या यूँ कहो कि वह सब लोग अपने फोटो सेशन में लगे रहते हैं।

