
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / नगर की बानापुरा से सिवनी मालवा तक खुदी हुई सड़कों को समय पर नहीं बनाने से नाराज कांग्रेसियों ने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के सामने धरना देकर चक्का जाम किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ठेकेदार से बात कर काम शुरू कराने का आश्वासन दिलाया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया।कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित, सुदेश शर्मा ने बताया कि धरना-प्रदर्शन की घोषणा की थी। कांग्रेस का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़कें खोद दीं लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया। इससे बरसात में कीचड़, गड्ढे और टूटी सड़कों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पहले भी दे चुके ज्ञापन…..
नगर अध्यक्ष सुदेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित सहित कांग्रेसियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी एसडीएम विजय राय को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी गई थी, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही लगातार जारी रही। इसी के विरोध में गुरुवार दोपहर कांग्रेसियों ने जिला सहकारी बैंक के सामने एकत्र होकर चक्का जाम कर दिया।
तहसीलदार के समझाने पर खत्म हुआ धरना….
सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार नितिन जोड़ पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार को बुलाकर बात की। ठेकेदार ने तहसीलदार और धरना पर बैठे कांग्रेसियों को आश्वासन दिया कि वह बुधवार तक सड़क निर्माण का काम शुरू कर देगा। तहसीलदार के समझाने और ठेकेदार के आश्वासन के बाद कांग्रेसियों ने चक्का जाम समाप्त कर धरना खत्म किया।
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुदेश शर्मा और कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कहा कि अगर बुधवार तक काम शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस फिर से बड़ा आंदोलन करेगी। सड़क हमारी, अधिकार हमारा और खोदी सड़क अधूरी क्यों, जवाब दो जैसे नारे लगाकर कांग्रेसियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की सड़क अधूरी होने से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। धरना स्थल पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र सिंह सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष डोलरिया, हैरीसन स्वामी नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस, पृथ्वीराज रघुवंशी पार्षद प्रतिनिधि युवा नेता दीपक दीक्षित, कृष्णकांत मानिक नगर अध्यक्ष सेवादल, शेख साजिद, देवेंद्र रघुवंशी, वीरेन्द्र राजपूत, राजेश जमीदार, परवेज खान, सावन यादव, अभिषेक यादव, सुना गौर, राज यादव, नर्मदा गौर, सुरेंद्र राजपूत, राजू खा, नौसाद खान, कुबेर राजपूत, आकाश दर, रौनक अग्रवाल, अभिषेक सलाम, सत्यम यादव, श्रेयांश वैष्णव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

