
नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ शासकीय नवीन हाईस्कूल, बावरी में चल रहे ‘गुरु पूर्णिमा पखवाड़े’ का समापन समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य उमाशंकर तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। 15 से 29 जुलाई तक आयोजित हुए विविध कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान विद्यालय में किए। इस दौरान कई प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भाषण, निबंध लेखन, श्लोक वाचन, भजन गायन एवं योग प्रतियोगिताएं। सामाजिक एवं पर्यावरण कार्य वृक्षारोपण तथा स्वच्छता अभियान चलाया। समापन समारोह के दौरान पखवाड़े भर चली इन सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

