
नर्मदापुरम / कलेक्टर नर्मदापुरम सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में तहसील इटारसी अंतर्गत पुरानी इटारसी से रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर पकड़ा गया। वाहन को जप्त कर पुलिस थाना इटारसी की अभिरक्षा में रख दिया गया है।
एसडीएम इटारसी नीलेश शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्यवाही के दौरान तहसीलदार सुनीता साहनी, नायब तहसीलदार कृष्णकांत उइके, नायब तहसीलदार दिलीप परते, RI बारस्कर एवं पटवारी गण उपस्थित रहे। एसडीएम श्री शर्मा ने स्पष्ट किया है कि अनुभाग में अवैध खनन और परिवहन पर आगे भी इसी तरह सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

