दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
गुरु पूर्णिमा के पर शहर के प्रमुख अखाड़ों द्वारा पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बजरंग व्यायाम शाला ग्वालटोली , भीलपुरा व्यायाम शाला एवं गुरुकुल व्यायाम शाला नर्मदापुरम के उस्तादों एवं पहलवानों ने एक भव्य जुलूस निकाला। जुलूस ढोल-बाजे एवं बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि के साथ खेड़ापति हनुमानजी मंदिर पहुंचा, जहां सभी अखाड़ों के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर झंडा-निशान अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच फल-फूल एवं प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस परंपरा के चलते शहर में धार्मिक आस्था, एकता एवं उल्लास का वातावरण निर्मित होता है। यह अखाड़ा परंपरा की समृद्धि को दर्शाता है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति एवं गुरु-शिष्य परंपरा से जोड़ने का प्रेरणादायक कार्य करता है।

