
नर्मदापुरम / परियोजना संचालक म.प्र. राज्य एडस नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा आगनवाड़ी पर्यवेक्षको को एचआईव्ही/एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजित करने हेतु डाॅ. नरसिह गेहलोत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार तथा महिला बाल विकास के अधिकारी के समन्वय से दिनांक 30.07.2026 को जिला नर्मदापुरम की आगनवाड़ी पर्यवेक्षको को एचआईव्ही एड्स विषय पर जागरूकता हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आगनवाडी प्रशीक्षण केन्द्र पवारखेड़ा जिला नर्मदापुरम मे किया गया। जिला क्षय अधिकारी/नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा एचआईव्ही एड्स जागरूकता, 1097 हेल्पलाईन, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, हेपेटाईटिस बी एवं सी के बारे मे जानकारी दी गई। प्रकाश चंद्र यादव परामर्शदाता आईसीटीसी केन्द्र जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम द्वारा एचआईव्ही/एड्स एवं एसटीआई के बारे प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से बताया गया । श्रीमती मीनाक्षी बाथरी परियोजना प्रबंधक प्रियांशी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना द्वारा परियोजना के बारे मे जानकारी दी गई। हेमंत पटेल डीएमडीओ दिशा द्वारा बताया गया कि जिले मे आगनवाड़ी में होने वाले जागरूकता कार्यक्रम मे एचआईव्ही अधिनियम 2017 एवं एड्स विषय को अनिवार्यतः शामिल करने हेतु बताया गया। उपस्थित महिला पर्यवेक्षको को अवगत कराया गया कि अधीनस्थ आगनवाड़ी केन्द्र टीकाकरण दिवस एवं अन्य स्वास्थ्य शिविरो मे उपस्थित होकर ग्रामीण महिलाओ को एचआईव्ही/एड्स के सम्बन्ध में जानकारी प्रदाय कर एचआईव्ही/एड्स के प्रति जागरूक किया जावे एवं ग्रामीण क्षैत्रो में होने वाले समस्त कार्यक्रमो में एचआईव्ही एड्स की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदाय करने के निर्देश दिये। कार्यशाला मे जिले में पदस्थ समस्त महिला पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आगनवाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र पवारखेड़ा के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, महिला बाल विकास के अधिकारी एवं मनोज चौहान, आरएफएम भोपाल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

