
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार विजय राय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार विगत माह में मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी गतिविधियों एवं पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्राप्त दावे आपत्तियों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) में विलोपित किए गए नामो का परीक्षण करने के उपरांत उनके नाम स्थानीय निकायों की मतदाता सूची से विलोपित किए जाने की कार्यवाही प्राधिकृत कर्मचारियो के प्रतिवेदन अनुसार एवं जनप्रतिनिधियों के संज्ञान एवं उनके प्रमाणीकरण उपरांत संपन्न कराई गई राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2026 को समस्त ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका में निर्धारित विहित स्थानो पर अंतिम प्रकाशन किया गया। जो कि अंतिम मतदाता सूची जन सामान्य के अवलोकन के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा, जनपद पंचायत सिवनी मालवा, नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा एवं समस्त प्राधिकृत अधिकारियों के पास उपलब्ध है स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का एक-एक सेट मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रदान किया गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा द्वारा प्रतिनिधियों की शंकाओं का निराकरण भी किया गया। बैठक में भाजपा की ओर से ऋषिकांत पटवा, अतुल बकोरिया, आम आदमी पार्टी से अजय मालवीय, बहुजन समाज पार्टी से अंतराम बामनिया, नगर पालिका पुनरीक्षण प्रभारी जितेंद्र गौर, निर्वाचन कार्यालय प्रभारी पंकज परसाई, निर्वाचन मीडिया प्रभारी राम मोहन रघुवंशी एवं पुष्पराज पटेल उपस्थित थे।

