
नर्मदापुरम / इटारसी के पास बागदेव वन चौकी से वन रक्षक समीर महतो ने सर्प मित्र अभिजीत को सूचना दी कि वन चौकी मे काम कर रहे थे उस समय उन्हे ऑफिस में एक सांप जाते हुए दिखाई दिया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन एवं डिप्टी रेंजर अजय श्रीवास्तव की मौजूदगी में वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव सर्पमित्र दीपक पवार ने मौके पर पहुंच कर ऑफिस मे रखे इन्वर्टर की बैट्री के पीछे छुपे हुए उस (indian black cobra/highly venomous) कोबरा प्रजाति के सांप करीब 3 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया । वन्यजीव अभिरक्षक अभिजीत यादव ने आमजन से आग्रह किया कि बरसात के दिनों में सर्प के बिलों में पानी चला जाता है, तो वह बिलों से निकल आते हैं और घर के आसपास दिखते हैं, उन्हें मारे नहीं एवं कृपया किसी भी सर्प मित्र को बुलाएं और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दें।
मो. न. 9407186051 (अभिजीत यादव)

