
नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में केसला थाना प्रभारी राहुल रायकवार और उनकी टीम ने बोलोरो पिकअप चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने बताया कि केसला थाना अंतर्गत सूखतवा मुख्य मार्ग पर गुरूकृपा रेस्टोरेंट के पास से सीहोर निवासी एक युवक की बोलोरो गाड़ी को चोरी करके ले जाने वाले 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर गाड़ी बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि राजा मेवाड़ा बिलकिसगंज झागरिया सीहोर निवासी सुखतवा के पास गुरूकृपा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे।इस दौरान वो अपनी बोलोरो गाड़ी से चाबी निकालना भूल गए।इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उनकी गाड़ी को लेकर चले गए।इस मामले में चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।केसला थाना प्रभारी ने बताया कि मामले सुखतवा निवासी 3 लोगों को प्रथम डागौर, हर्ष पटेल, सागर पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। गाड़ी को कास्दाखुर्द के जंगल जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राहुल रायकवार, सहायक उपनिरीक्षक अनंतराम लोधी, आरक्षक हेमराज यादव, राहुल उघडे, दुर्गा प्रसाद, उमेश रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

