
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं जिला संगठन महासचिव मधुसूदन यादव की सहमति से पिपरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदय राजपूत एवं पिपरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र दुबे द्वारा पिपरिया नगर एवं पिपरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सक्रिय रूप से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारी को जिला कांग्रेस परिवार की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी से आशा है कि आप संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा दी गई।

