

नर्मदापुरम / विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राकेश सोनी, वनपाल, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम (वन परिक्षेत्र चुरना) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र संचालक राखी नंदा, उपसंचालक ऋषिभा नेताम एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही डॉ. बलवंत सिंह केशवाल (फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर) द्वारा संकलित पुस्तक “Biodiversity of Wild Mushrooms in Pench Tiger Reserve” का भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन के करकमलों द्वारा विधिवत विमोचन किया गया। यह पुस्तक पेंच टाइगर रिजर्व की समृद्ध जैव विविधता के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। दोनों सम्मानित अधिकारियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

