

सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम के निर्देशों के परिपालन में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालापाट संकुल में सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं व कक्षा बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें शील्ड मैडल व सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े और वह स्वयं प्रोत्साहित होकर और अच्छे अंक अर्जित कर सकें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ग्राम मालापाठ के सरपंच चंद्रशेखर ब्यास, विधायक प्रतिनिधि सुनील साध, रामविलास साध, राजेन्द्र व्यास, छात्रावास प्रभारी श्रीमती मनीषा, चरण सिंह नागले, अज़हर बैग मिर्ज़ा, सुखराम अहिरवार, सुश्री साधना गुर्जर, श्रीमती पूजा कटियार, श्रीमती सुषमा राजपूत, मनोज गौर, राजेश चौबे, सुनील मालवीय, आनन्द कटारे, आशीष रघुवंशी, संदीप सातनकर, विनय कुमार मालवीय, हरिओम कुशवाहा, रोहित कलमें एवम् समस्त विद्यार्थी और उनके अविभावक शामिल हुए । शाला की प्राचार्य डॉ. शिवानी अमैया ने बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की संस्था के सभी शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही शासन द्वारा संचालित निशुल्क सायकल कक्षा नवमी के छात्र – छात्राओं को वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरु की महिमा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता पर कविता वाचन, लेखन प्रस्तुति करण किया। सभी अतिथि ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं जीवन में आगे बढ़ने की ओर शाला एवं विद्यार्थियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया । अंत में शाला की प्राचार्य डॉ. शिवानी अमैया ने सभी अतिथि गणों, विद्यार्थियों एवं शाला परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को नेक इंसान बनने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।

