
नर्मदापुरम / माखन नगर थाना अंतर्गत ठाकुर मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाले पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया । इतना ही नहीं पति ने स्वयं को भी घायल कर दिया। माखननगर थाना पुलिस ने बताया कि ठाकुर मोहल्ला निवासी शेख समीर ने मायके में रह रही अपनी पत्नी शाहीन को समझा बुझाकर अपने घर माखन नगर लाकर उससे विवाद, मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गले और छाती पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।इस मामले में पुलिस ने अयान बेग की रिपोर्ट पर शेख समीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति ने पत्नी पर हमला करने के बाद स्वयं को भी घायल कर लिया था।पति को परिजन सरकारी अस्पताल ले गए जबकि उसकी पत्नी नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में उपचाररत है।

