
नर्मदापुरम / शहर के अति-व्यस्त वीआईपी मार्ग टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, एसपी ऑफिस के समीप पर स्थित होटल बल्लभ विलास प्रशासन के नियमों को ठेंगा दिखा रहा था। एक तरफ जहां होटल संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर बेखौफ होकर पक्का निर्माण कराया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ होटल में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण रोजाना वीआईपी रोड पर जाम की गंभीर स्थिति बन रही थी । अब होटल से स्थानीय प्रशासन ने तोड़फोड़ कर अतिक्रमण हटाया और शासकीय भूमि को मुक्त किया। ज्ञात हो कि बिना कॉलम के 5 से 10 फीट सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण बढ़ाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, होटल बल्लभ विलास का संचालक मुख्य सड़क से सटी लगभग 5 से 10 फीट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रहा था । बिना कॉलम खड़े किए सीधे पक्की दीवार उठाकर निर्माण कार्य जारी है।
स्थानीय प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई….
होटल परिसर में चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। होटल में रुकने वाले बाहरी पर्यटक और नागरिक अपनी लग्जरी गाड़ियों को सीधे मुख्य सड़क पर खड़ा कर देते हैं। इससे न केवल सड़क संकरी हो जाती है, बल्कि पैदल चलने वालों और अन्य वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अब स्थानीय प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया। गौरतला है कि जिस सड़क पर यह होटल स्थित है, वहीं पुलिस अधीक्षक का कार्यालय है और पास ही तीन प्रमुख स्कूल संचालित होते हैं। दोपहर में जब स्कूलों की छुट्टी होती है, उस वक्त होटल के बाहर खड़े बेतरतीब वाहनों के कारण स्थिति नारकीय हो जाती है। स्कूली बच्चों की बसें, वैन और अभिभावक जाम में फंसे रहते थे।

