

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव मां नर्मदा शक्ति आश्रम दक्षिण तट आमली घाट सिवनी मालवा श्री श्री 1008 महंत स्वामी श्री अनंत वन द्वारा श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव के पावन अवसर विगत 8 वर्षों से निरंतर श्री अखंड रामायण पाठ एवं महा रुद्राभिषेक एवं मंत्र दीक्षा एवं गुरु पूजन उपरांत भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है । हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है, गुरु ही जीवन का आधार है। इस गुरु पूर्णिमा के पावन उत्सव में पधारे श्री श्री 1008 महेंद्र श्री मेल गिरी जी महाराज अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जूना अखाड़ा एवं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री अनिरुद्ध वन जी महाराज धूमेश्वर धाम पधारे। आश्रम में सभी धर्म प्रेमी महिला एवं पुरुषों ने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया।

